2KW Solar System Price in India: एक 2KW सौर प्रणाली 2BHK की तरह छोटे आकार के घरों और फ्लैटों के लिए आदर्श क्षमता वाला सौर प्रणाली है। इसमें सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर और सोलर बैटरी के साथ-साथ अन्य सोलर एक्सेसरीज शामिल हैं। यह सौर प्रणाली पर्यावरण के लिहाज से फायदेमंद होने के साथ-साथ आपके सभी घरेलू उपकरणों को 1600 वाट लोड तक बिजली देने के लिए पर्याप्त ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है।
2KW सौर प्रणाली एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रणाली है जो लंबे समय से कई लोगों की पहली पसंद रही है। इस क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिदिन औसतन 8 यूनिट बिजली पैदा करेगा। इसे 12 वर्ग मीटर की जरूरत है। 2KW सोलर सिस्टम (2KW Solar System) आपके घर के 1600 वाट भार को बहुत आसानी से चला सकती है।
UP Free Tablet Scheme List 2022 Check New UP Government Free Smartphone list @upcmo.up.nic.in
2KW Solar Inverter
2KW सोलर इन्वर्टर काफी मददगार उपकरण है। इस सोलर इन्वर्टर की क्षमता के अनुसार ही हमें बैटरी और सोलर पैनलों को चुनना है। सोलर पैनल इन्वर्टर कई प्रकार के हैं। आज समझते हैं कि कौन सा इन्वर्टर कितनी क्षमता के साथ काम कर रहा है।
UTL Hybrid Solar Inverter
Hybrid Solar Inverter में 300 से 335 वॉट तक के अधिकतम 6 पैनल को लगा सकते हैं। इस सोलर पैनल में बैटरी की बात करें तो आप 100 AH से लेकर 250 AH तक की कोई भी 2 बैटरी लगा सकते हैं।
Smarten Superb Solar PCU Inverter
सोलर PCU Inverter Smarten Superb कंपनी का है। इस इन्वर्टर पर आप 300 से 335 वॉट तक के अधिकतम 5 पैनल को लगा सकते हैं। इस सोलर पैनल में बैटरी की बात करें तो आप 100 AH से लेकर 250 AH तक की कोई भी 2 बैटरी लगा सकते हैं।
2KW Solar System के लिए बैटरी
इन्वर्टर को चुनने के बाद आपको अपने 2.5 किलोवॉट के अपने सोलर सिस्टम के लिए बैटरी का चयन करना है। इसमें आप अपने बजट और एरिया के हिसाब से अपने मनपसंद की बैटरी को चुन सकते हैं। यहां पर भी आपको कई ऑप्शन मिल जाते हैं। सोलर बैटरी पर आपको 3 साल से लेकर 5 साल तक वारंटी के ऑप्शन को चुन सकते हैं।
2KW Solar System के लिए सोलर पैनल
इन्वर्टर और बैटरी के बाद अब बात करते हैं सोलर सिस्टम के सबसे जरुरी पार्ट सोलर पैनल के बारे में। सोलर पैनल के लिए आपके पास कई तरह के ऑप्शन होते हैं। इस सिस्टम पर आप 380 वॉट से 400 वॉट मोनो पर्क सोलर पैनल 300 से 350 वॉट पॉली सोलर पैनल आदि का प्रयोग कर सकते हैं। यदि आपका बजट टाइट है तो शुरू में आप सिर्फ 2 सोलर पैनल भी शुरू सकते हैं।
2KW Solar System Price in India | Click Here |
SARKARIIYOJANA HOMEPAGE | Click Here |