PM Kusum Yojana Free Solar System : केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य में काफी राहत मिलेगी। देश के विभिन्न राज्यों में कई किसानों को बिजली और पानी समस्या से झूझना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) का शुभारम्भ किया है।
Pradhanmantri free Solar Panel Yojana के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए एक नई सौर ऊर्जा योजना शुरू की है और इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और बड़े किसानों को solar panels के जरिए बिजली पहुंचाना है.
जिससे दो लाभ होंगे, बिजली मिलेगी और किसान बची हुई बिजली बेच सकेंगे। अगर आप भी Pradhan Mantri Solar Yojana का लाभ लेना चाहते हैं और अपने घर में रोशनी करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। कृप्या पूरा लेख पढ़ें।

किसान भाइयों आप solar panel scheme का लाभ कम से कम खर्चे में ले सकते है इसके अलावा आपको अक्षय ऊर्जा के लिए भी सब्सिडी दी जाती है।
भारत सरकार के अक्षय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा PM Solar Panel Scheme यानी Kusum Yojana की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत सरकार ने 2022 तक सभी किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना का लाभ लगभग 10 लाख किसानों को दिया जाएगा। Kusum Yojana केवल किसानों के लिए लागू की गई है, जिसके तहत उन्हें solar pump sets भी मुफ्त में वितरित किए जाएंगे, इसके अलावा जो लोग सौर ऊर्जा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
PM Kusum Yojana का उद्देश्य
प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) का उद्देश्य देश के किसानों को फ्री में बिजली और पानी की सुविधा मुहैया कराना है। जिससे किसानों के खेतों में सिंचाई की समस्या न हो। इस समय पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसकी वजह से किसानों को खेती करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) शुरुआत की है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
योजना | प्रधानमंत्री सौर पैनल योजना |
शुरू किया गया | भारत सरकार द्वारा |
विभाग | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
योजना की लागत | 10000 करोड़ रुपये |
लाभार्थी | किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mnre.gov.in/ |
टोल फ्री क्रमांक / हेल्पलाइन क्रमांक | 1800-180-3333 / 011-2436-0707, 011-2436-0404 |
PM Kusum Yojana में मिलेगा सब्सिडी का लाभ
इस समय सरकार किसानों को सौर ऊर्जा का लाभ उठाने के लिए काफी प्रोत्साहित कर रही है। सरकार अब देश के किसानों को पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के चलते सब्सिडी का भी लाभ दे रही है। इस योजना के तहत कई राज्यों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
PM Kusum Yojana में इतने रुपये की मिलेगी सब्सिडी
पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सोलर पंप लगवाने पर 90 % सब्सिडी का लाभ मिलेगा। किसानों को इस योजना के चलते महज 10 % ही खर्च करना होगा 60 प्रतिशत सरकार खर्च करेगी और 30 प्रतिशत बैंक वहन करेगा।
PM Kusum Yojana Free Solar System में कैसे करें आवेदन ?
पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देश के किसी भी राज्य में बैठा किसान इस योजना से जुड़कर इसका विधिवत लाभ ले सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार ने इस योजना के तहत 20 लाख सोलर पंप लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसका किसानों को बहुत लाभ होगा।
PM Kusum Yojana का लाभ लेने के लिए पात्रता
- आवेदक भारत देश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का एक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
PM Kusum Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- जमीन के कागज
- मोबाइल नंबर
PM Kusum Yojana | Click Here |
Home Page | Click Here |