CUET PG 2022 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2022) पंजीकरण अभी भी चल रहे हैं क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG आवेदन पत्र भरने की नई समय सीमा की घोषणा की है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर 4 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2022 आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ी
CUET PG 2022 आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2022 से बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की बढ़ोतरी के साथ उन्हें शुल्क का भुगतान करने के लिए भी अतिरिक्त दिन मिलेगा। CUET PG 2022 का भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2022 है।
इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख के समाप्त होने के बाद CUET PG सुधार विंडो 6 से 8 जुलाई 2022 तक खोली जाएगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद एनटीए द्वारा कोई विस्तार या संपादन सुविधा प्रदान किए जाने की संभावना नहीं है।
CUET PG 2022 महत्वपूर्ण तारीख
Title | Details |
CUET PG last date to apply | July 4, 2022 till 5 pm |
Last date to pay the fees | July 5, 2022 till 11:50 pm |
CUET PG Correction Window | July 6 to 8, 2022 |
CUET PG Exam Date 2022 | To be announced later |
CUET PG 2022 आवेदन फॉर्म में किया जाएगा इस तारीख तक सुधार
सीयूईटी पीजी (CUET PG 2022) समय सीमा विस्तार पर आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण में सुधार स्वीकार किया जाएगा और 08 जुलाई 2022 को रात 11:50 बजे तक अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सुधार को बहुत सावधानी से करें क्योंकि उपरोक्त सुधार अवधि के बाद उम्मीदवारों को सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
CUET PG 2022 Admit Card
CUET PG 2022 परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। एक बार घोषित होने के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा CUET पीजी प्रवेश पत्र (CUET PG Admit Card) भी जारी किए जाने की संभावना है।
CUET PG 2022 के लिए कैसे करें अप्लाई
- NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद लॉगिन विवरण को भरे और सबमिट पर क्लिक करें।
- उसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- उसके बाद भविष्य के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CUET PG 2022 रजिस्ट्रेशन
NTA ने CUET PG के सम्बन्ध में नया नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें NTA ने परीक्षा के रजिस्ट्रेशन (CUET PG 2022 Registration) की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। 42 केंद्रीय विद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन करने की आखिरी तारीख में छूट देने का फैसला कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CUET PG के लिए आवेदन दर्ज नहीं किया है। वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर अभी ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।