RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों के लिए CBT 2 तिथियों की घोषणा की है। अब ऐसे उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2 (CBT 2) के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। आधिकारिक नोटिस के वेतन स्तर 4 और 6 के लिए RRB NTPC CBT 2 9 और 10 मई 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि वेतन स्तर 2,3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम बाद में भारतीय रेलवे द्वारा घोषित किया जाएगा।
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern में 120 अंकों के सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क पर 120 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षण पूरा करने के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग होगी।
RRB NTPC CBT 2 के पासिंग मार्क्स
RRB NTPC CBT 2 (RRB NTPC CBT 2) के लिए पास करने के लिए उम्मीदवार को UR और EWS के लिए 40% अंक प्राप्त करने चाहिए। हालांकि, OBC और SC के लिए 30% और ST के लिए 25% आवश्यक हैं।
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022
RRB NTPC 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी RRB NTPC CBT 2 प्रवेश पत्र (RRB NTPC CBT 2 Admit Card) डाउनलोड करना होगा। आधिकारिक RRB जोन-वाइज वेबसाइटों पर परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड की उम्मीद है।
RRB NTPC CBT 2 Admit Card Download करने का प्रोसेस
- आरआरबी सीबीटी- 2 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आरआरबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना रीजन सिलेक्ट करना होगा और उसके बाद अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी- 2 एडमिट कार्ड 2021 प्रदर्शित हो जायेगा।
- अभ्यर्थी एडमिट कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करके, इसका प्रिंट निकाल कर इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार CBT-1 भारत भर में विभिन्न केंद्रों पर 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था। परीक्षा का आयोजन RRB जोन द्वारा किया गया था। CBT परिणाम- 1 को RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर 30 मार्च 2022 और 01 अप्रैल 2022 के बीच प्रकाशित किया गया था।
RRB NTPC CBT 2 में 35281 रिक्तियां
RRB NTPC CBT 2 के लिए कुल 705620 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि के पद के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के लिए लगभग 35281 रिक्तियां भरी जाएंगी।