SBI Clerk Bharti 2022 : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI क्लर्क भर्ती 2022 (SBI Clerk Bharti 2022) के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी करेगा। उम्मीदवार काफी लम्बे समय से SBI क्लर्क भर्ती 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वो SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। SBI Clerk Notification के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।
SBI Clerk Bharti 2022
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका दिया है। SBI क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मई महीने में शुरू करेगी। SBI Clerk Bharti 2022 प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा जुलाई में होने की सम्भावना है।
Events | SBI Clerk 2022 Dates |
---|---|
SBI Clerk Recruitment 2022 Notification | May 2022 |
Start of SBI Clerk Online Application | To be Notified |
SBI Clerk Online Application Closes | To be Notified |
Pre-Exam Training | To be Notified |
SBI Clerk Prelims Admit Card | To be Notified |
SBI Clerk Exam Date (Preliminary) | To be Notified |
SBI Clerk Prelims Result | To be Notified |
SBI Clerk Mains Admit Card | To be Notified |
SBI Clerk Bharti 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
SBI Clerk Bharti 2022 के लिए पात्रता
SBI Clerk Bharti 2022 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें पात्रता मानदंडों को पालन करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार ऐसा नहीं करेगा वह भर्ती के लिए पात्र नहीं होगा। तो जानते हैं SBI Clerk Bharti 2022 के लिए पात्रता।
राष्ट्रीयता : आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवार जो अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं यदि वे 31 अगस्त 2022 को या उससे पहले डिग्री पूर्णता प्रमाण जमा करने में सक्षम हैं। उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा में मौखिक और लिखित दक्षता होनी चाहिए, जिसमें वे आवेदन कर रहे हैं।
आयु सीमा और छूट : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है। SC/STके लिए 5 साल, OBC के लिए 3 साल, PWD के लिए 10 साल चाहिए।
SBI Clerk Bharti के लिए आवेदन शुल्क 2022
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 (SBI Clerk Bharti) के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग है। आरक्षित श्रेणियों के छात्रों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। SBI क्लर्क 2022 (SBI Clerk 2022) परीक्षा के लिए Gen. EWS,OBC श्रेणी के लिए 750 आवेदन शुल्क है और SC,ST,PWD के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।
SBI Clerk Bharti 2022 आवेदन पत्र कैसे भरें?
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद SBI Clerk Bharti 2022 पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर ‘आगे बढ़ें’ बटन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म में सभी विवरण जैसे पूरा नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षिक योग्यता आदि ध्यान से भरें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए मेल पर एक पुष्टिकरण मेल भेजा जाएगा।
- पंजीकरण के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- सभी दस्तावेजों को आवश्यक आकार और प्रारूप में अपलोड करें। फिर आवेदन पत्र में भरे गए सभी विवरणों की जांच के लिए क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन करें।
- भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/बैंक चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
- आवेदन पत्र और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट लें।
SBI Clerk Bharti एडमिट कार्ड 2022
SBI क्लर्क एडमिट कार्ड (SBI Clerk Admit Card 2022) परीक्षा से लगभग 10 से 15 दिन पहले जारी किया जाता है। आवेदक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई एडमिट कार्ड (SBI Clerk Admit Card 2022) में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं जैसे उम्मीदवार का पूरा नाम,अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, उम्मीदवार की एक तस्वीर, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग समय, विषयों का विवरण, परीक्षा निर्देश आदि।
SBI Clerk Admit Card 2022 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- SBI Clerk Admit Card 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या या आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें, फिर लॉगिन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यान से देखें।
- SBI Clerk Admit Card 2022 डाउनलोड करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।