UP Board Time Table : यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) हर साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जाती है और इस साल लगभग 23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए नामांकन किया है। इस परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने 10 वीं 12 वीं की आधिकारिक वेबसाइट पर समय सारणी 24 मार्च 2022 के लिए जारी कर दी गई है। लिखित परीक्षा के बाद यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा (UP Board Practical Exam) घोषित की जाएगी।
इस दिन से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा
यूपी बोर्ड की 10 वीं 12 वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है और 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा पहले दिन 24 मार्च को सुबह 8 बजे से 11 :15 बजे तक 10 वीं के लिए हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि इसी शिफ्ट में 12 वीं कक्षा के लिए सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 5: 15 बजे तक 12 वीं कक्षा के लिए हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन छात्रों ने लिया है परीक्षा में हिस्सा
इस साल यूपी बोर्ड ने अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्र पंजीकृत किए हैं। इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए पंजीकृत 15,53,198 लड़कों और 12,28,456 लड़कियों सहित 27,81,654 छात्र शामिल हैं, इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत 13,24,200 लड़कों और 10,86,835 लड़कियों सहित 24,11,035 छात्र शामिल हैं।
यूपी बोर्ड टाइम टेबल 10वीं 12वीं 2022 की जांच कैसे करें
- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- UPMSP Class 12th Date Sheet 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मान्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपना यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12वीं डेटशीट 2022 प्राप्त करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- अपना 12वीं का टाइम टेबल 2022 डाउनलोड करें।
- यूपी बोर्ड टाइम टेबल PDF डाउनलोड करें।
- यूपी बोर्ड टाइम टेबल सब्जेक्ट वाइज का प्रिंटआउट लें।
नवीनतम अपडेट जानने के लिए sarkariiyojana.in को बुकमार्क करें |