Agneepath Recruitment Scheme : केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ भर्ती योजना (Agneepath Recruitment Scheme) को लेकर कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस योजना के तहत युवाओं को चार साल तीनों सेनाओं में काम करने का अवसर दिया जायेगा। इस बीच गृह मंत्रालय ने एलान किया है कि अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति के लिए इन अग्निवीरों को मौका दिया जाएगा।
Agneepath Recruitment Scheme में 75000 पद हैं खाली
आपको बता दें कि देश में BSF, CRPF समेत तमाम र्धसैनिक बलों में एक लाख से ज्यादा पद खाली हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया था कि देश के अर्धसैनिक बलों (CRPF) में करीब 10,05,418 पद स्वीकृत हैं। जिनमें 75000 हजार पद अभी भी खाली पड़े हुए हैं। खाली पदों में ज्यादातर पद कॉन्स्टेबल रैंक के हैं। बीते सालों में कोरोना काल में इस पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई है।
Agneepath Recruitment Scheme को लेकर क्या कहते हैं आंकड़े
केंद्र सरकार की तरफ से जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अर्धसैनिक बलों में पदों के खाली होने की कई वजह हैं। सैनिकों के रिटायरमेंट, स्वैच्छिक रिटायरमेंट और सैनिकों की मौत के कारण तेजी से पदों की संख्या खाली हो रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि अर्धसैनिक बलों के हर ग्रेड में हर साल औसतन 10 फीसदी पद खाली हो रहे हैं। संसद में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार BSF, CRPF समेत अर्धसैनिक बलों में वर्तमान में कुल 75000 पद खाली है। जिनके आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।
BSF- 20,667
CRPF- 14,968
CISF- 18,923
SSB- 10,190
असम राइफल्स- 572
ITBP- 4197
Agneepath Yojana Salary
Year | Monthly Package | In Hand | Fund 30% |
1 | 30, 000 | 21000 | 9000 |
2 | 33000 | 231000 | 9900 |
3 | 36500 | 25580 | 10950 |
4 | 40000 | 28000 | 12000 |
Rs – 5.02 lakh |
Agneepath Yojana Syllabus
अग्निपथ योजना पाठ्यक्रम (Agneepath Yojana Syllabus) अभी तक अधिकारियों से घोषित नहीं किया गया है, क्योंकि हमें अग्निपथ योजना पाठ्यक्रम (Agneepath Yojana Syllabus) के बारे में जानकारी मिलती है। इसलिए इस पेज को बुकमार्क करें और सटीक जानकारी की जांच के लिए नियमित आधार पर विजिट करें।
Agneepath Yojana आयु सीमा
अग्निपथ योजना (Agneepath Yojana) के लिए आवेदकों की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष होनी चाहिए। अग्निपथ योजना में इस आयु सीमा के लोगों को भर्ती में प्रवेश करेंगे।