BGMI Ban : गुरुवार को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को भारत-विशिष्ट Google Play और Apple ऐप स्टोर से हटा दिया गया। खेल के पुराने संस्करण, PUBG मोबाइल को भारत सरकार द्वारा 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के लिए बैन कर दिया गया था और BGMI को पिछले साल ही जारी किया गया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या भारत ने BGMI पर भी बैन (BGMI Ban) लगा दिया है या नहीं ? लेकिन यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और Apple ऐप स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है।
राज्यसभा में उठा था BGMI का मुद्दा

BGMI का अचानक ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से गायब होने पर कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। क्योंकि यह मुद्दा हाल ही में राज्यसभा में उठाया गया था। संसद सदस्य इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि क्या एक्शन गेम का बच्चों पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। उच्च सदन एक मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा कर रहा था जिसमें कहा गया था कि एक बच्चे ने PUBG गेम खेलते हुए अपनी मां को मार डाला था यह घटना पिछले महीने लखनऊ की है।
पीटीआई के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 22 जुलाई को कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि इसका पिछला संस्करण, PUBG मोबाइल, भारत में 2020 से प्रतिबंधित है।
BGMI भारत में बैन है या नहीं ?
फिलहाल एंड्राइड और IOS यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर BGMI गेम डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर और Apple प्ले स्टोर से एक साथ गायब होना लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। क्या कंपनी BGMI गेम में कोई बड़ा अपडेट लाएगी या PUBG की तरह इसे भी भारत में बैन किया जाएगा। या फिर BGMI ने गूगल की किसी पॉलिसी का उल्लंघन किया हो जिसके चलते इसे प्ले और ऐप स्टोर से हटाया गया है।
BGMI Ban | Click Here |
Home Page | Click Here |