CUET PG 2023 Exam Date (OUT): 1 जून से 10 जून के बीच परीक्षा [Registration Link] – Apply Now

CUET PG 2023 Exam Date (OUT): नमस्कार प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं CUET PG 2023 Exam से संबंधित महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी। यदि आप भी 2023 में undergraduate कंप्लीट कर post graduation में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आप सभी छात्रों के लिए खुशखबरी है। National Testing Agency द्वारा CUET Post Graduation 2023 Entrance Exam Date का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा जून माह में आयोजित की जाएंगी तथा परिणाम के बाद CUET PG Admission की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि CUET Entrance Exam क्या है? CUET PG 2023 की परीक्षा तिथि क्या है? CUET PG 2023 Admit Card Download करने की प्रक्रिया क्या है? तथा CUET PG 2023 Exam Date से पूर्व ध्यान देने योग्य बात क्या है? आदि जानकारी प्रदान करेंगे। ऐसी ही महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। 

CUET PG 2023 Exam Date

CUET PG 2023 Exam Date (Out)

National Testing Agency द्वारा Common University Entrance Test Entrance Exam की घोषणा कर दी गई है। यदि आप भी वर्ष 2023 में MA, M.Com, M.Sc, M.Tech, MBA, MCA इन PG Courses में आवेदन करना चाहते हैं। तो आप June माह में आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में नई शिक्षा नीति के तहत देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए Common University Entrance Test की शुरुआत की गई। इस परीक्षा को CUET Exam भी कहा जाता है।

पहले कॉलेजों द्वारा Merit List प्रदान की जाती थी जिसके अनुसार 12वीं में प्राप्त अंकों के द्वारा छात्रों का एडमिशन किया जाता था, जिससे विभिन्न छात्रों को प्रवेश लेने में समस्या आती थी तथा यह एक तरह की अन्याय भी था। कोई भी परीक्षा परिणाम यह साबित नहीं कर सकता है कि छात्र को कौन सा Courses लेना चाहिए तथा किस कॉलेज में दाखिला लेना चाहिए, परंतु केंद्र सरकार के इस कदम के बाद सभी छात्रों के लिए सभी कॉलेजों एवं सभी कोर्सेस को खोल दिया गया है।

यदि आपके न्यूनतम 50% मार्क्स है तो आप CUET Entrance Exam को दे सकते हैं तथा परीक्षा सफल होने के पश्चात आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। CUET PG Entrance Exam 1 जून 2023 से 10 जून 2023 तक आयोजित की जाएंगी तथा इन परीक्षाओं के लिए CUET PG Exam Admit Card, CUET Exam 2023 से कुछ दिनों पहले जारी कर दिए जाएंगे। CUET से संबंधित अधिक जानकारी एवं सूचना के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर आप जा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज 

CUET PG 2023 देने वाले सभी अभ्यार्थियों को अपने CUET Admit Card के साथ अपने CUET PG Exam Center पर कुछ दस्तावेज लेने की इजाजत दी गई है तथा इन दस्तावेजों को ले जाना आवश्यक है। इन दस्तावेजों के द्वारा परीक्षा अभ्यार्थियों की पहचान की पुष्टि की जाएगी। जिनका वर्णन निम्नलिखित रूप से किया गया है:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • एडमिट कार्ड
  • राशन पत्रिका
  • पैन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

UGC NET Exam Date 2023: रजिस्ट्रेशन शुरू , परीक्षा शेड्यूल (Out), आवेदन फॉर्म @ ugcnet.nta.nic.in

AIBE 2023 Application Form: Eligibility, Fees, Exam Date, Centers

CTET 2022 Exam Date : CTET एग्जाम की तारीख हुई जारी, इस दिन होगी परीक्षा

CUET PG Admit Card Download करने की प्रक्रिया 

CUET Post Graduation 2023 Entrance Exam ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यदि आप भी पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तथा CUET Exam 2023 में आवेदन करना चाहता देना चाहते हैं तो आपको CUET Admit Card 2023 Download करना होगा। जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित रूप से वर्णित की गई है:

  • सर्वप्रथम आपको CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है https://cuet.nta.nic.in/ 
  • लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • पेज पर आपको “download cuet 2023 admit card” का एक विकल्प दिखाई देगा।
  • उस विकल्प को दबाए (यह लिंक एडमिट कार्ड जारी होते ही काम करेगा अन्यथा उससे पहले काम नहीं करेगा)
  • अब आवेदन कर्ता को एक CUET Login का विकल्प दिखाई देगा। जिसके माध्यम से आप लॉग इन कर CUET PG 2023 Admit Card Download कर सकते हैं।
  • लॉगइन का विकल्प दबाने के पश्चात आपके सामने एक नया होमपेज खुलकर आएगा। जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड जन्म तिथि भरनी होगी। 
  • प्लीकेशन नंबर एवं पासवर्ड डालने के पश्चात नीचे दिए गए साइन इन के विकल्प का बटन दबाएं।
  • साइन इन का विकल्प बटन दबाने के पश्चात आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आवेदन कर्ता का एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अब आप इस CUET Admit Card Download भी कर सकते हैं तथा इसे प्रिंट भी करा सकते हैं।

CUET Post Graduation 2023 Admit Card Download करने के पश्चात सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड को ध्यान पूर्वक पढ़ना है तथा उसमे वर्णित सभी जानकारियों को देखना है। आप नीचे दी गई जानकारी को देख सकते हैं, जिसके द्वारा आपको एडमिट कार्ड देखने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

  • उम्मीदवार का नाम
  • Gender
  • रोल नंबर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा की अवधि
  • परीक्षा का माध्यम
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • परीक्षा केंद्र का कोड
  • परीक्षा केंद्र पर हाजिरी का समय
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

यदि आपके CUET Post Graduation 2023 Admit Card में उम्मीदवार की किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज हो या आप CUET 2023 PG admit card नहीं कर पा रहे हैं तो उम्मीदवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से संपर्क करना होगा। संपर्क करने का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 के बीच है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा इस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा उम्मीदवार को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अन्यथा CUET PG 2023 Exam में इसी NTA CUET PG admit card 2023 के साथ उपस्थित होने की अनुमति दी जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 

SARKARIIYOJANA HOMEPAGE                   | Click Here