How To Use SSA Gujarat Online Hazari Portal: हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम अपने प्रिय पाठकों के लिए लाए हैं SSA Gujarat Online Hazari Portal से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी। गुजरात सरकार द्वारा राज्य में डिजिटलाइजेशन एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम है SSA Gujarat Online Hazari Portal। SSA Gujarat Portal हाजरी क्या हैं? इस पोर्टल के क्या फायदे हैं? इसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है? इसके क्या उद्देश्य हैं? ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को प्रदान करेंगे। ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
SSA Gujarat Online Hazari Portal क्या हैं?
गुजरात सरकार द्वारा साल 2022 में SSA Gujarat Online Hazari Portal की शुरुआत की गई है। अब इस पोर्टल की मदद से राज्य के सरकारी स्कूलों में विद्यापको एवं छात्रों की हाजिरी ऑनलाइन मोड में ली जा सकेगी। गुजरात में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए एवं राज्य की शिक्षा नीति में पारदर्शिता लाने के लिए गुजरात सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत करी है। SSA Gujarat Online Hazari Portal का पूरा नाम सर्व शिक्षा अभियान गुजरात ऑनलाइन पोर्टल है। सर्व शिक्षा अभियान पोर्टल छात्रों के भविष्य हेतु शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह राज्य में शिक्षा के स्तर में विकास करने में मदद करेगा।
गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा पहल है। भारत के संविधान के 86 वें संशोधन के अनुसार 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, कि उसे निशुल्क शिक्षा मिल सके।
इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को अपनी हाजिरी देनी होती है. साथ ही विद्यालय के सभी उपस्थित छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी लगानी होती है। सभी शिक्षकों को सोमवार से शुक्रवार में अपनी हाजिरी 11:30 बजे से पहले देनी होगी और दूसरी पाली के शिक्षकों को अपनी हाजिरी 2:00 बजे से पहले देनी होगी। शनिवार के दिन सभी शिक्षकों को अपनी हाजिरी 12:30 बजे से पहले देनी होगी।
पोर्टल का नाम | SSA Gujarat Online Hazari Portal |
राज्य का नाम | गुजरात |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.ssagujarat.org |
पोर्टल की शुरुआत | 2022 |
संबंधित विभाग | प्रारंभिक शिक्षा परिषद, शिक्षा विभाग, गुजरात |
योजना के लाभार्थी | गुजरात राज्य के छात्र |
एसएसए (SSA) गुजरात ऑनलाइन पोर्टल पर हाजरी कैसे लगाए?
एसएसए (SSA) गुजरात ऑनलाइन हाजरी पोर्टल पर अपनी हाजिरी दर्ज कराने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले तो आपको गुजरात सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक यह है: www.ssagujarat.org
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलेगा। उस होम पेज पर ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम का एक विकल्प दिखाई देगा। उस विकल्प पर विकल्प के बटन को दबाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन हाजरी सिस्टम पर क्लिक करने के बाद आपके सामने यूजर नेम एवं पासवर्ड का एक विकल्प खुलेगा। उसको भरने के बाद आप Login कर ले।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा और फिर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा |
- लॉग इन करने के बाद एक नया पेज खोलकर सामने आएगा। जहां पर आप अपनी ऑनलाइन हाजरी लगा सकते हैं।
SSA Gujarat Online Hazari Portal के लाभ
SSA Gujarat Online Hazari Portal राज्य की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक वरदान साबित हुआ है. यह राज्य की शिक्षा नीति में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ राज्य के सभी छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री भी प्रदान करता है. जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी आसानी से अपने अध्ययन की सामग्री सरलता पूर्वक प्राप्त कर पाते हैं। अब शिक्षा से संबंधी सभी जानकारी को छात्र ,अभिभावक एवं शिक्षक पारदर्शी तरीके से पोर्टल की सहयता से प्राप्त करने में सहायक होंगे। यह शिक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण मंच है। जिसमें शिक्षा से संबंधी सभी जानकारियों को प्राप्त किया जा सकता है।
KGF 3 Release Date, Cast, Budget, Trailer, होगी Hrithik Roshan की एंट्री?
UP Scholarship Ka Paisa Kab Tak Aaega? UP Scholarship Payment 2022 छात्रवृत्ति scholarship.up.gov.in
SBI Mudra Loan: 5 मिनिट में मिलेंगा 50000 का मुद्रा लोन, ऐसे करें आवेदन
SSA Gujarat App – मोबाइल एप्लीकेशन
इसके साथ ही आप SSA Gujarat Mobile App भी डाउनलोड कर सकते हैं. जिसको डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- SSA Gujarat Mobile App Download करने के लिए लाभार्थी नागरिक को अपने मोबाइल फोन में मौजूद गूगल प्ले स्टोर ऐप को ओपन करना होगा या फिर आप इसे गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं।
- ऐप ओपन करने के पश्चात खोजो (search) सेक्शन में SSA Gujarat Online Hazari लिखकर सर्च करें।
- इसके पश्चात आपके मोबाइल स्क्रीन पर SSA Mobile Application खुलकर आएगा
- मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसे इंस्टॉल करना होगा।
- इस प्रकार नागरिक के मोबाइल फोन में SSA मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाएगी।
SSA Gujarat App की सहायता से नागरिक शिक्षा से संबंधी सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
SARKARIIYOJANA HOMEPAGE | Click Here