Jaivik Kheti Portal | जैविक खेती पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Jaivik Kheti Portal Online Login Procedure
Jaivik Kheti Portal 2023 Registration: हेलो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई Jaivik Kheti Portal से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां। भारत देश गांव का देश है एवं भारत की आधी आबादी से ज्यादा आबादी कृषि आश्रित है. आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या खाद्यान्न की आई थी. इसी समस्या को देखते हुए उस समय हरित क्रांति की शुरुआत की गई थी. यह क्रांति भारत के लिए वरदान साबित हुई थी. इस क्रांति के द्वारा भारत ना सिर्फ खाद्यान्न आत्मनिर्भर बना साथ ही उसने अपने खाद्य पदार्थों को विदेशों में भी निर्यात करना आरंभ कर दिया. इससे ना सिर्फ देश में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई साथ ही हमारे विदेशों से संबंध भी अच्छे हुए कृषि में और तरक्की करने के साथ ही भारतीय किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल पोर्टल 2023 शुरू किया गया. Jaivik Kheti Portal क्या है, इस पर कैसे रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है? क्या इसको लाने का उद्देश्य था, इसके क्या फायदे हैं, आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी आज के इस आर्टिकल में हम आपको देंगे। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें साथ ही अपने साथी किसान भाइयों के साथ साझा करें।
Jaivik Kheti Portal 2023
जैविक खेती पोर्टल ऑनलाइन वेबसाइट केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य भारतीय किसानों की आय को दोगुना करना है। जिससे कि देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके, और साथ ही किसानों को कृषि के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस पोर्टल के द्वारा किसानों को रासायनिक एवं कीटनाशको के प्रयोग एवं न्यूनतम इस्तेमाल की शिक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार जैविक खेती पोर्टल के द्वारा भारत में भारतीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ रासायनिक एवं उर्वरकों की शिक्षा भी दी जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से देश के किसान को न सिर्फ रसायन मुक्त खेती की जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही किसानों को मिट्टी की अच्छी स्थिति बनाए रखने के लिए ऑनलाइन तरीके भी सिखाए जाएंगे। जिसमें फसलों मैं कीटनाशकों का प्रयोग, पशुओं की देखभाल, फसल अपशिष्टओ का प्रयोग, मिट्टी को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। विभिन्न प्रकार कि शिक्षा उपलब्ध कराएगी। इस पोर्टल की सहायता से देश के सूदूर जगह में बैठा कोई भी किसान अपनी फसल को सीधा खरीदार उसको बेचकर उचित दाम प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार से जैविक खेती पोर्टल देश के किसानों को कई सुविधाये प्रदान करेगा।
जैविक खेती पोर्टल 2023
योजना का नाम | जैविक खेती पोर्टल 2023 |
किसने शुरू किया | केंद्र सरकार द्वारा |
कब शुरू किया गया | 2022 |
उद्देश्य | देश में खेती को बढ़ावा देने तथा किसानो की आय में वृद्धि करना। |
अवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | देश के किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | jaivikkheti.in |
जैविक खेती पोर्टल के फायदे एवं लाभ
- केंद्र सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत भारत में जैविक खेती को बढ़ावा देना एवं देश में कृषि को प्रोत्साहित करना है।
- जैविक खेती पोर्टल के द्वारा मध्यम एवं निम्न वर्ग के किसानों की पहुंच देश के मुख्य बाजारों तक लाना है। जिससे की किसान और खरीदार सीधे फसल खरीद एवं बेच सकेंगे।
- किसानों को उनकी फसल के उचित दाम प्राप्त होंगे जिससे कि उनकी आय में वृद्धि होगी।
- इस योजना की शुरुआत से भारत में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ गैर पारंपरिक कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं उर्वरकों के प्रयोग की शिक्षा भी मिलेगी। जिससे वह रसायन मुक्त खेती कर सकेंगे।
- यह पोर्टल देश के किसानों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
UP Scholarship Ka Paisa Kab Tak Aaega? UP Scholarship Payment 2022 छात्रवृत्ति scholarship.up.gov.in
Ration New Update: इन 3 राज्यों मे गेहूं बंद, 5 राज्यों मे राशन कम, ये हैं नए नियम
Jaivik Kheti Portal 2023 Registration कैसे करें
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जैविक खेती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैविक खेती पोर्टल पर आप दो श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पहली श्रेणी किसान हैं एवं दूसरी श्रेणी व्यापारी या खरीदार हैं।
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आप केवल ऑनलाइन ही कर सकते हैं।
- सबसे पहले तो आपको केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक नीचे दिया गया है http://www.jaivikkheti.in/
- इस पोर्टल पर जाने के बाद आपके कंप्यूटर पर एक होम पेज खुलकर सामने आएगा। उस पेज के दाएं कोने पर रजिस्ट्रेशन का एक विकल्प आएगा जिस विकल्प को आप को दबाना है।
- इसके पश्चात आपके सामने दो विकल्प आएंगे पहला किसान दूसरा व्यापारी। आप किस श्रेणी में आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें।
- चयन के पश्चात आपके होम स्क्रीन पर अगला पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपसे व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी जैसे नाम, आयु, पिता एवं अभिभावक का नाम, लिंग, क्षेत्र, एवं एक फोटो।
- अंत में आपसे एक आवासीय प्रूफ मांगा जाएगा जैसे वोटर आईडी, आधार नंबर या किसी अन्य आईडी प्रूफ देना होगा।
- अंत में आप सबमिट के बटन को दबाएं।
- सबमिट करने के बाद आप को अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। जिसके द्वारा आप जब चाहे पोर्टल का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकेगें।
- इस तरह आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।