Khel Mahakumbh Uttarakhand: नमस्कार प्रिय पाठकों आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं हैं बेहद ही आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सूचना। दोस्तों हम 21वीं सदी में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आजकल के बच्चे उस तरह का जीवन नहीं जी पा रहे हैं जिस तरह का जीवन आज से 10 साल पहले के लोगों ने जिया है। आजकल के बच्चे केवल टेलीविजन एवं मोबाइलों में ही अपना समय व्यतीत करना पसंद करते हैं. परंतु पहले के लोग गलियों में तथा मैदानों में खेल खेल कर अपना जीवन व्यतीत करते थे। दोस्तों पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी एक आवश्यक कार्य है। पढ़ाई से तो भविष्य उज्जवल होगा ही परंतु एक अच्छे एवं स्वास्थ्य जीवन के लिए व्यक्ती को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। साथ ही खेलकूद से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता ही है. साथ ही हम अपने योग्यता के द्वारा खेलकूद में अपना भविष्य भी बना सकते हैं।
खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाई जाती हैं। साथ ही खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी तरह की एक योजना उत्तराखंड सरकार भी लाई है। उत्तराखंड सरकार द्वारा यह निश्चय किया गया है कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड में खेल कुंभ का आयोजन किया जाएगा। खेल कुंभ में राज्य का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है तथा भारत के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी इस खेल कुंभ में भाग ले सकते हैं। इस खेल कुंभ में भाग लेने के लिए आपको सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो कि निशुल्क है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि उत्तराखंड खेल कुंभ क्या है? यह कहां आयोजित किया जा रहा है? इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? आदि जैसी महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की जाएंगी। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी एवं सूचना के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Khel Mahakumbh Uttarakhand क्या है?
उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य में उत्तराखंड खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा यह बताया गया है कि उतराखंड खेल विभाग द्वारा 29 दिसंबर 2022 से देहरादून में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुंभ की शुरुआत 1 अक्टूबर को उत्तराखंड में हुई थी। प्रारंभ में यह न्याय पंचायत स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर तथा अंत में जिला स्तर पर की गई थी, परंतु इस बार यह राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही हैं। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन में राज्य के 13 जनपदों की 13 टीमें भाग लेंगी तथा इस पूरे आयोजन में 14 खेल खेले जाएंगे। इसमें क्रिकेट, फुटबॉल आदि शामिल है।
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा यह जानकारी दी गई है कि पंचायत स्तर पर कुल 1.3 लाख लड़कों और एवं 97.926 लड़कियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेलों में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में भाग लिया है। ब्लॉक स्तर पर 73,177 लड़कों एवं 46,206 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इसी प्रकार से जिला स्तर पर 14,311 पुरुषों एवं 11,427 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया है। गुरुवार से शुरू हो रहे देहरादून में खेल महाकुंभ मैं तकरीबन 8000 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा घोषणा की गई है कि ओलंपिक और डिफ्लॉम्पिक खेलों को दी जाने वाली इनामी राशि को एक समान कर दिया जाएगा। उन्होंने खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह के दौरान राज्य के कुल 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें अभिनव देशवाल शामिल है जिन्होंने शूटिंग इवेंट में डिफ्लॉम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता और उन्हें दो करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
Uttarakhand Khel Mahakumbh उद्देश्य
उत्तराखंड खेल महाकुंभ आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस योजना के द्वारा राज्य के युवाओं में सेना एवं अर्धसैनिक बल तथा पुलिस सेवा में भागीदारी बढ़ेगी। राज्य स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना है तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेंगी तथा इसके साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।
प्रतिभागियों को प्रतिमा 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
खेल
उत्तराखंड खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार खेल महाकुभ में पारंपरिक खेल भी खेले जाएंगे जिन की सूची निम्नलिखित प्रकार से है
- शूटिंग
- क्रिकेट
- फुटबॉल
- मुर्गा झपट
- अड्डू
- गुल्ली डंडा
- रस्साकशी आदि खेल खेले जाएंगे
Uttarakhand Khel Mahakumbh में आवेदन की प्रक्रिया
खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑफलाइन हैं तथा इसमें किसी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी। उनका रजिस्ट्रेशन मुफ्त है।
Sarkariiyojana Homepage | Click Here