PM Awas Yojana New List 2023-2024: आज के इस लेख में हम लाए हैं आप सभी पाठकों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी। PM Awas Yojana का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 जून 2015 में किया गया। यह योजना पीएम आवास योजना एवं हर घर योजना के नाम से प्रचलित हैं। इस योजना के द्वारा मध्यम आय वाले वर्ग के लिए जिसके पास अपना घर नहीं है या पक्का मकान नहीं है, अपना आवास बना सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट जारी कर दि गई है। ऐसे व्यक्ति जो कि ऑनलाइन अप्लाई कर चुके थे उन सभी के लिए नई लिस्ट जारी कर दी गई है| इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
PM Awas Yojana New List 2023-2024
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण योजना, ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित योजना है। PM Awas yojana online का शुभारम्भ 25 जून, 2015 को हुआ।। इस योजना का उद्देश्य 2024 तक सभी को अपना घर उपलब्ध करना है। इस के लिए सरकार 20 लाख घरो का निर्माण करवाएगी जिनमे से 18 लाख घर झुग्गी –झोपड़ी वाले इलाके में बाकि 2 लाख घर शहरों के गरीब इलाकों में किया जायेगा।
इस योजना को 3 चरणों में विभाजित किया गया है, जो निम्न है:-
- प्रथम चरण:- अप्रैल 2015 को शुरू किया गया जिसे मार्च 2017 तक जारी रखा गया इसके अंतर्गत 100 से अधिक शहरों में आवासों का निर्माण हुआ। इसमें सरकार द्वारा 200 से अधिक शहरों में मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था।
- दूसरे चरण:-इस योजना के दूसरे चरण में 1.23 करोड़ पक्के मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके तहत 91.93 लाख पक्के मकान बनाए गए थे। इन मकानों का निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा 72000 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक सरकार द्वारा 2.23 करोड़ मकान बनवाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत 1.83 करोड़ मकान योजना के अंतर्गत बनाए गए हैं।
- तीसरा चरण अप्रैल 2019 से शुरू किया गया और मार्च 2022 में समाप्त किया जिसमें बाकी बचे हुए लक्ष्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 26 मई 2022 को लाइट हाउस प्रोजेक्ट चेन्नई के अंतर्गत निर्मित किए गए 1152 घरों का उद्घाटन किया गया। इन घरों का निर्माण करने में 116 करोड़ की लागत लगी है।
- आपको बता दें की मोदी सरकार ने इस योजना को 2024 तक बढ़ा दिया है।
PM Awas Yojana New List 2023 का उद्देश्य
PM Awas Yojana New List 2023 का उद्देश्य देश में जितने भी नागरिक है उन्हें मकान की सुविधा उपलब्ध करवाना है। कोई भी भारतीय नागरिक आवेदक लिस्ट में अपना नाम चेक करके तथा आवास योजना लिस्ट 2023 का लाभ प्राप्त कर सकता है। पहले नागरिकों को लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए बार-बार कार्यालय जाना पड़ता था जिससे उन्हें कई सारी दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ता था. परन्तु सरकार द्वारा लिस्ट देखने की सुविधा नागरिक ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
PM Awas Yojana List 2023 – प्रधानमंत्री आवास योजना की अब तक की प्रगति
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं देश के नागरिकों को अपना खुद का घर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार की ओर से लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है। जिससे कि गरीब और निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले नागरिक अपना खुद का घर खरीद सके। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा घर का निर्माण पर 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 1.29 करोड़ घरों का निर्माण किया जा चुका है। इस योजना के पहले चरण में लगभग एक करोड़ पक्के मकान बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके अंतर्गत 91.22 लाख पक्के मकान बनवाए गए थे। जिसके लिए 1.13 लाख करोड़ रुपए का खर्च आया था।
Agromet Advisory: यूपी के किसानों के लिए जरुरी खबर, मिलेगा फसलों में इतना लाभ
Ration New Update: इन 3 राज्यों मे गेहूं बंद, 5 राज्यों मे राशन कम, ये हैं नए नियम
LPG Cylinder पर ज़ल्द सब्सिडी का लाभ लेने के लिए ऐसे करें आवेदन
खराब फसल का मुआवजा Kharab Fasal Ka Muavja Kaise Prapt Karen (फसल बीमा)
PM Mudra Loan: बिना गारंटी 10 लाख का सरकारी लोन, ऐसे भरें MUDRA Loan Form
PM Awas Yojana 2023 पात्रता की शर्ते एवम जानकारियां
यदि आप भी PM Awas Yojana 2023 का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दी गई पात्रता की शर्तें देखें
1. इस योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
2. इस योजना में आवेदन कर्ता की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए साथ ही आवेदन कर्ता का अपना कोई घर मकान नहीं होना चाहिए।
3.आवेदन कर्ता के परिवार में किसी भी सदस्य के पास भी अपनी प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
4.आवेदन कर्ता किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
5. आय का पैमाना: अवेदन कर्ता की सलाना आय 03 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
PM Awas Yojana 2023 आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज़:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण
- पत्र व्यवहार का पता
- जाति प्रमाण पत्र (if required)
- बैंक खाते का पासबुक
- फोटोग्राफ
- मोबाईल नंबर
PM Awas Yojana New List 2023 में नाम कैसे चेक करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा शहरी दोनों जगह के व्यक्तियों को दिया जाता है ग्रामीण व्यक्तियों को एक लाख 20 हजार रुपया का लाभ दिया जाता है तथा शहरी व्यक्तियों को दो लाख 50 हजार रुपया दिया जाता है। दोस्तों PM Awas Yojana New List 2023 जारी की गई है, लिस्ट में नाम कैसे चेक करना है यह सारी जानकारी नीचे बताई गई है। नीचे दिए गए जानकारी को पढ़कर आप लोग अपने ही मोबाइल से लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं. आपका PM Awas Yojana New List 2023 में नाम है या नहीं यदि आपका लिस्ट में नाम रहता है तो आपको क्या करना चाहिए और यदि नहीं रहता है उसमें भी आपको क्या करना चाहिए यह सारी जानकारी नीचे बताई गई है।
PM Awas Yojana New List 2023-24 में अपना नाम देखिए, यदि आपका लिस्ट में नाम है तो आपको सबसे पहले अपने ब्लॉक अर्थात अनुमंडल में जाना है. वहां पर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के विभाग का आदमी मिल जाएगा उनसे आपको पूरी जानकारी लगा लेना है वह आपको पूरी जानकारी बता देंगे कि आगे क्या करना है और कब तक आपके खाता में पैसा चला जाएगा और ऑनलाइन भी आप पूरी जानकारी ले सकते हैं वह नीचे सब कुछ दिया गया है।
- सबसे पहले आपको PM Awas Yojana इसकी आधिकारीक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx के होम पेज पर जाना होगा।
- होम पेज पर जाने के बाद आपको आवेस सॉफ्ट (Awas soft) के टैब मे ही रिपोर्ट का एक लिंक देखने को मिलेगा जिस लिंक पर आपको क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा।
- जिस पेज पर आपको H. Social Audit Reports के टैब में ही आपको Beneficiary details for verification का एक लिंक देखने को मिलेगा।
- उस लिंक पर आपको क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको Selection Filters का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- जिसमें आपको अपने राज्य, जिले, ब्लॉक व अन्य महत्वपू्र्ण जानकारीयो को ध्यानपूर्वक भर देना हैं।
- उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब फाइनली क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल व लैपटॉप के स्क्रीन पर नई लिस्ट खुल जाएगी।
- आवास लिस्ट में नाम चेक करने के साथ-साथ इसका स्टेटस भी देख सकते है। आप चेक कर सकते है कि मकान निर्माण हेतु कितनी राशि आपको भेजी गई है। साथ ही मकान निर्माण कहाँ तक हुआ है इसका स्टेटस भी यहाँ दिखाई देगा।
Note:-PMAY योजना से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है:
हेल्पलाईन नंबर: 011-23063285, 011-23060484