RRB NTPC Result (Out) : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा (RRB NTPC CBT 1 Exam) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के संशोधित अंक अपलोड किए हैं। अब ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से RRB NTPC परिणाम (RRB NTPC Result) डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 सूची में उपलब्ध है उन्हें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 2022 (RRB NTPC CBT 2 2022) की आवश्यकता होगी।
RRB NTPC Revised Result इन जगहों पर किए गए जारी
RRB NTPC Revised Result आरआरबी क्षेत्र जैसे आरआरबी चेन्नई, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी भोपाल, आरआरबी पटना, आरआरबी रांची और आरआरबी सिकंदराबाद पर घोषित किया गया है।
RRB NTPC Revised Result
बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 35 हजार से अधिक पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। CBT 1 परीक्षा के नतीजों की घोषणा 14 जनवरी 2022 को की गई थी। जिसके अंतर्गत कई उम्मीदवारों को एक से अधिक पद के लिए सफल घोषित किया गया था। इसे लेकर देशभर के उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति जताई गई थी और देशव्यापी प्रदर्शन हुए थे। उम्मीदवारों की मांग थी कि विभिन्न पदों के लिए यूनिक रोल नंबर घोषित हों। इसके बाद रेल मंत्रालय ने उच्चधिकार समिति का गठन किया था और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों 16 फरवरी 2022 तक आमंत्रित किया था।
RRB NTPC Result 2021-22 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आपको RRB क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
- परिणाम लिंक ‘सीईएन नंबर 01/2019 (NTPC ) पर क्लिक करें।
- फिर लिंक टू फर्स्ट स्टेज सीबीटी का स्कोरकार्ड देखें।
- RRB परिणाम 2022 डाउनलोड करें।
RRB NTPC 2022 CBT-2 Exam
RRB NTPC 2022 CBT-2 Exam में 7वें CPC स्तर लेवल 2, 3, 4, 5 और 6 में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग द्वितीय चरण सीबीटी (2nd Stage CBT) लिया जाएगा। 7वें सीपीसी के समान स्तर के भीतर आने वाले सभी पदों में एक सामान्य द्वितीय चरण सीबीटी होगा। यदि उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 7वें सीपीसी पदों के एक से अधिक स्तरों के लिए पात्र हैं, तो उन्हें 7वें सीपीसी के प्रत्येक स्तर के लिए सामान्य प्रथम चरण सीबीटी और तदनुरूपी द्वितीय चरण सीबीटी देना होगा। प्रथम चरण सीबीटी के सामान्यीकृत स्कोर का उपयोग उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार द्वितीय चरण सीबीटी के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा।
RRB NTPC 2022 अंतिम मेरिट सूची
अंतिम मेरिट सूची RRB NTPC 2nd Stage CBT और सीबीएटी TST में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर बनाई जाएगी। साथ ही, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित की जाने वाली उनकी अपेक्षित मेडिकल फिटनेस टेस्ट, शैक्षिक और सामुदायिक प्रमाणपत्रों के अंतिम सत्यापन और उम्मीदवारों के चरित्र के सत्यापन के अधीन है।