RRC ER Apprentice Online Form 2022: रेलवे भर्ती सेल (Railway Recruitment board) के पूर्वी रेलवे विभाग द्वारा हाल ही में Apprenticeship के पद के लिए विभिन्न रिक्तियां निकाली है जिसको उसने अपने ऑफिशल नोटिफिकेशन के अंदर जारी किया है. लगभग 3115 पदों पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) द्वारा पूर्वी रेलवे के लिए भर्ती की जाएगी जिसके लिए आवेदन पत्र की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. Eligible Candidates इन पदों के लिए 30 सितंबर 2022 से आवेदन प्रारंभ कर सकते हैं. आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2022 है.
Apprentice के पद के लिए इच्छुक दावेदार अपनी Eligibility तथा Required Documents हमारी आर्टिकल से जान सकते हैं. अगर आप की पात्रता इस पद को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तब आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं जिससे ऑनलाइन एप्लीकेशन भरते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े.
Ericsson Empowering Girl Scholarship program : लड़कियों को प्रति वर्ष 75000 रुपये मिलेंगे
प्राणवायु देवता पेंशन योजना | Haryana Prana Vayu Devta Pension Scheme [Rs. 2500]
Free Fire OB36 Update Release Date 2022 Direct Download Link FF max @ff-advance.ff.garena.com
RRC ER Apprentice Online Form
रेलवे भर्ती सेल द्वारा जारी किए गए apprentice के नोटिफिकेशन में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां दी गई हैं जो कि अलग-अलग जिले के लिए अलग-अलग है. प्रत्येक पोस्ट किसी ना किसी ITI कोर्स से संबंधित है जिनका वर्णन निम्नलिखित है:
- Blacksmith (लोहार ) सिविल इंजीनियर
- बढ़ई
- इलेक्ट्रिक मैकेनिक
- इलेक्ट्रीशियन
- फिटर
- पेंटर
- वेल्डर
- टर्न
- वायरमैन
- लाइनमैन
- मैकेनिकल फिटर , आदि.
उपरोक्त रिक्तियां रेलवे विभाग के पूर्वी रेलवे विभाग से संबंधित हैं जो कि 7 डिवीजन में बटा हुआ है. प्रत्येक डिवीजन ने अपने कार्य के अनुसार तथा खाली पदों के अनुसार भर्तियां निकाली हैं. डिवीजन के अनुसार भर्तियां देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं view all the post of RRC ER.
RRC ER द्वारा जारी Apprenticeship के लिए पात्रता
- आवेदन करने के लिए आवेदन करता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. विशेष स्थितियों में SC/ ST/ OBC/ PWD के लिए क्रमशः 5, 3 और 10 वर्ष तक की आयु में छोड़ दी गई है.
- आवेदक द्वारा दसवीं कक्षा पास होना आवश्यक है जिस ने 50% से अधिक अंक प्राप्त किए गए हो. कुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं कक्षा पास होना रखा गया है जिसमें 50% से अधिक अंक प्राप्त किए गए हो.
- आवेदक के पास नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए जो कि उसकी स्किल से संबंधित हो तथा NCVT/ SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त हो.
- आवेदक को मेडिकल फिट होना भी आवश्यक है.
Apprenticeship के लिए आवश्यक Documents
- आवेदन कर्ता के पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए
- आवेदन कर्ता का हस्ताक्षर
- कक्षा 10/ कक्षा 8 की मार्कशीट
- NCVT/ SCVT द्वारा जारी किया गया ITI सर्टिफिकेट
- जाति का प्रमाण पत्र ( यदि आवश्यक हो)
- डिसेबिलिटी का सर्टिफिकेट( यदि आवश्यक हो)
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट.
RRC ER Apprenticeship फॉर्म भरने का तरीका
- सबसे पहले रेलवे भर्ती सेल के पूर्वी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके पश्चात आपको संबंधित कौशल का चयन करना है तथा PwD की स्थिति को बताना है
- इसके पश्चात आपके स्क्रीन के सामने एक बड़ा ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा जहां आपको आपका नाम, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता, घर का पता आदि विस्तार से लिखना है.
- इसके पश्चात कंप्यूटर द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा जिससे आपको अपना डिवाइस में OTP के स्थान पर भरना है.
- कंप्यूटर द्वारा वेरीफाई करने के पश्चात आप अगले चरण में पहुंच जाएंगे
- यहां आपको संबंधित डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है
- सबसे आखिर में आपको ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से एप्लीकेशन के लिए ऑनलाइन भुगतान करना है.
- पेमेंट करने के पश्चात आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा तथा आप अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकाल कर रख सकते हैं.
किस साइज का डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आवेदन कर्ता द्वारा अपलोड किया गया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 3.5 * 3.5 के आकार का होना चाहिए जोकि JPG फॉर्मेट में हो
- आवेदन करने के लिए अपलोड किया गया सिग्नेचर तथा थंब प्रिंट 20 से 50 KB के बीच होना चाहिए जोकि JPG फॉर्मेट में हो
- इसके अतिरिक्त अपलोड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट का size 100 kb से कम होना चाहिए जो कि PDF फॉर्मेट में हो.
- डॉक्यूमेंट अपलोड करने से पहले एक बार उसका प्रीव्यू जरूर देखें यदि डॉक्यूमेंट में कोई कमी है यह देखने में सही नहीं लग रहा तब आप उसको दोबारा से अपलोड कर सकते हैं.
RRC ER चयन की प्रक्रिया
आवेदन कर्ताओं का चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा. ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट बनानी शुरू की जाएगी. मेरिट लिस्ट बनाने के लिए आवेदन कर्ताओं के कक्षा 10 तथा आईटीआई के सर्टिफिकेट के अंक का प्रयोग किया जाएगा. ITI मैं प्राप्त किए गए अंक तथा कक्षा 10/8 मैं प्राप्त किए गए अंक दोनों ही को जोड़कर 2 से भाग करने पर जो संख्या प्राप्त होगी वही मेरिट बनेंगे.
यदि दो आवेदन कर्ताओं के अंक एक समान आते हैं ऐसी स्थिति में आवेदन कर्ताओं की जन्म तिथि को देखा जाएगा. यदि जन्म तिथि भी समान है तब यह देखा जाएगा कि किस आवेदन करता ने पहले दसवीं कक्षा पास की है.
RRC ER Apprentice Vacancy
Division Name | General | OBC | SC | ST | EWS | Total Posts |
Howrah | 267 | 178 | 99 | 49 | 66 | 65923 |
Asansol | 167 | 112 | 62 | 30 | 41 | 412 |
Jamalpur Workshop | 268 | 181 | 100 | 51 | 67 | 667 |
Sealdah | 179 | 118 | 66 | 33 | 44 | 440 |
Kanchrapara Workshop | 76 | 50 | 28 | 14 | 19 | 187 |
Liluah Workshop | 249 | 165 | 92 | 45 | 61 | 612 |
Malda | 57 | 37 | 20 | 10 | 14 | 138 |
FAQs of RRC ER Apprenticeship
Apprenticeship 2022 आवेदन करने के लिए फीस कितनी है?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा पूर्वी रेलवे के लिए जारी की गई 3100 पोस्ट की भर्ती ऑनलाइन के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए आवेदकों को ₹100 की ऑनलाइन राशि जमा करानी होगी. SC/ST/ PWD तथा महिलाएं किसी भी प्रकार की राशि देने के लिए बाध्यकारी नहीं है.
RRC ER Apprenticeship के लिए ऑफिशल वेबसाइट क्या है?
अभी तक गूगल पर रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकता है इसके अतिरिक्त आप दिए गए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं जहां से आप सीधा ONLINE एप्लीकेशन की वेबसाइट पर पहुंचजाएंगे https://apprentice.rrcrecruit.co.in
Apprenticeship की सैलरी कितनी होती है?
यह रेलवे द्वारा दी जाने वाली एक परमानेंट जॉब वैकेंसी है जिसके अंदर कर्मचारियों को लगभग 30,000 से अधिक की सैलरी प्रति महीने दी जाती है इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा कर्मचारियों को दी जाने वाली अन्य सुविधाएं भी इसके अंदर शामिल होती है.