SSY (सिर्फ 35 रुपये की बचत कर बेटी के लिए 5 लाख का फंड)अगर आप भी अपनी बेटी की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए इन्वेस्टमेंट प्लान बना रहे हैं तो सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहतर विकल्प है। इस योजना के तहत सालाना 12,000 रुपये जमा करके आप करीब 5 लाख रुपये जोड़ सकते हैं। यानी आप रोजाना करीब 35 रुपये की बचत कर बेटी के लिए 5 लाख का फंड बना सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना में 14 साल तक पैसा लगाना होता है। आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में:
सुकन्या खाता खुलवाएं
10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए सुकन्या खाता खुलवाएं: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई भी व्यक्ति या कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए बैंकों और डाकघरों में जाकर यह सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकता है। 1 जनवरी 2019 से इस योजना पर सालाना 8.5 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करके आप 80सी के तहत टैक्स छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। योजना के पूरा होने पर जिस लड़की के नाम से यह खाता खुलवाया गया है उसे पूरा फंड दिया जाएगा
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits
हर महीने 250 रु मिलेंगे 1.50 लाख रुपये में
सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं। पहले 1000 रुपये प्रति वर्ष निवेश करना अनिवार्य था। इस योजना के तहत अधिकतम राशि जो जमा की जा सकती है वह सालाना 1.50 लाख रुपये है।
21 साल बाद पैसा मिलेगा
वित्तीय योजनाकार और कर विशेषज्ञ एमकेजी कंसल्टेंसी के प्रमुख एमके गांधी ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना को खाता खोलने के दिन से 14 साल पूरे होने तक निवेश किया जाना है। लेकिन यह खाता 21 साल पूरे होने पर मैच्योर होता है। खाते के 14 वर्ष पूरे होने के बाद 21 वर्ष तक खाते में उस समय निर्धारित ब्याज दर पर पैसा जुड़ता रहेगा
1,000 जमा करने पर करीब 5 लाख रुपये
सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना 20,000 रुपये जमा करने पर 14 साल तक सालाना 2,80,000 रुपये और 21 साल बाद मैच्योरिटी पर 9,36,429 लाख रुपये मिलेंगे यानी करीब 10 लाख रुपये का फंड बनेगा ! वहीं 35 रुपये प्रतिदिन यानी करीब 1,000 रुपये एक महीने में जमा करने पर जो सालाना 12,000 रुपये हो जाएगा, आपको मैच्योरिटी पर 5 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे.
50 लाख रुपए मिल सकते हैं
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अगर हर वर्ष 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको आखिरी तक कुल 14 लाख रुपये का निवेश करना होगा फिलहाल सरकार इस खाते पर 8.5 फीसदी चक्रवृद्धि ब्याज दे रही है। ऐसे में जब अकाउंट 21 साल बाद मैच्योर हो जाएगा तो आपका निवेश करीब 46 लाख रुपये हो जाएगा। 1.50 लाख सालाना जमा करने पर आपको 70,23,219 रुपये मिलेंगे
मासिक किश्त (रुपये में) | 14 साल में इन्वेस्टमेंट अमाउंट (रुपये में) | 21 साल बाद मेच्योरिटी पर मिलेगा (रुपये में) |
1,000 | 1,68,000 | 5,42,122 |
2,000 | 3,36,000 | 10,84,243 |
3,000 | 5,04,000 | 16,26,365 |
4,000 | 6,72,000 | 21,68,486 |
5,000 | 8,40,000 | 27,10,608 |
6,000 | 10,08,000 | 32,52,730 |
7,000 | 11,76,000 | 37,94,851 |
8,000 | 13,44,000 | 43,36,973 |
9,000 | 15,12,000 | 48,79,095 |
10,000 | 16,80,000 | 54,21,216 |
12,500 | 21,00,000 | 67,76,520 |
बेटी के 18 साल के होने के बाद ही निकाल सकते हैं पैसे
अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है और उसे अपनी पढ़ाई या शादी के लिए पैसों की जरूरत होती है तो आप जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं।
खाता यहाँ खोला जा सकता है
यह खाता आप अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। यह खाता किसी भी निजी या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में भी खुलवाया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Benefits से जुडी और जानकारी जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे ! राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को sarkariiyojana.in से जानें और साइट को बुकमार्क करें