UGC NET June 2022 Exam : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा (UGC NET June 2022 Exam) अनुसूची जारी करेगी। यूजीसी नेट 2022 परीक्षा (UGC NET 2022 Exam) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के पद के लिए भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
UGC NET June 2022 Exam Dates
यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने घोषणा की कि “दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए अगला यूजीसी-नेट जून 2022 (UGC NET June 2022) के पहले दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। NTA द्वारा तारीखों को अंतिम रूप देने के बाद सटीक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। “
ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और कॉलेज के प्रोफेसर बनने की इच्छा रखते हैं वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UGC NET 2022 पात्रता
आयु सीमा
Posts | Age Limit |
Junior Research Fellowship (JRF) | 31 years |
Scheduled Caste / Scheduled Tribe Other Backward Classes (OBC) Women Persons with disabilities (PwD) Transgender | 5 years (36 years) |
Candidates having research experience | Period spent on research – Maximum 5 years |
Candidates possessing L.L.M. Degree | 3 years |
Candidates who have served in the armed forces | 5 years |
शैक्षणिक योग्यता
Category | Percentage Criteria |
General | 55% aggregate in Master’s Degree or Equivalent Degree |
ST/ SC/ OBC/ PWD/ Transgender | 50% aggregate in Master’s Degree or Equivalent Degree |
Ph.D. degree holders | 50% aggregate in Master’s Degree or Equivalent Degree |
UGC NET 2022 पंजीकरण प्रक्रिया
UGC NET 2022 ऑनलाइन पंजीकरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर शुरू होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। फोटो का साइज 10 kb से 200 kb तक है। हस्ताक्षर का साइज 4 kb से 30 kb तक अपलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2022 आवेदन फीस
UGC NET 2022 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क किसी भी माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 (UGC NET 2022) आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग, Pay tm के माध्यम से कर सकते हैं। जनरल के लिए 1000 रुपये , OBC EWS के लिए 500 रुपये और ST, SC, PwD के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।