UP Board 10th Toppers List 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) ने आज (18 जून) को यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (UP Board 10th Result 2022 Declared) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही राज्य के 22 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. UP Board 12th result 2022 शाम 4 बजे जारी करेगा। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए राज्य भर में 51 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 47 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए .
केशव मौर्य ने दी शुभकामनाएं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लिखा- उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं का परीक्षा परिणाम पास करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई, आशा है आप सभी आगामी कक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
UP Board 10th Result: ये है टॉपर लिस्ट
यूपी बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा को मिला है। तीसरे स्थान पर कन्नौज के अंकित शर्मा रहे।
Rank | Toppers | Pass Percentage |
1 | Prince Patel | 97.67% |
2 | Sanskriti Thakur, Kiran Khushwaha | 97.50% |
3 | Ankit Sharma | 97.33% |

टॉपर प्रिंस पटेल ने इन विषय में हासिल किए 100 अंक, देखें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने शनिवार को 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में कुल 88.18 फीसदी छात्र पास हुए थे. इसमें लड़कियों ने एक बार फिर जीत हासिल की है. 10वीं की परीक्षा में 91.69 फीसदी छात्राएं पास हुईं, जबकि 85.25 फीसदी छात्राएं पास हुईं।
UP Board Result 2022: अगर क्रैश हो जाए वेबसाइट तो क्या करें?
इस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कानपुर के प्रिंस पटेल का रहा ह। अनुभव इंटर कॉलेज के इस छात्र ने 10वीं की परीक्षा में कुल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। मूल रूप से फतेहपुर जिले की बिंदक तहसील के इब्राहिमपुर नवाबाद निवासी अजय कुमार के बेटे प्रिंस ने 10वीं बोर्ड में गणित और विज्ञान विषय में 100-100 अंक हासिल किए। वहीं, अंग्रेजी में 99 अंक, हिंदी में 98 अंक, पेंटिंग में 96 अंक और सामाजिक विज्ञान में 93 अंक प्राप्त हुए हैं।
कम मार्क्स आने पर क्या करें?
यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए। हालांकि एक या दो विषयों में कम अंक प्राप्त करने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट पेपर आयोजित करता है। वहीं अगर आपके किसी विषय में न्यूनतम अंक से अधिक है, लेकिन कम अंक होने के कारण प्रतिशत कम हो रहा है तो आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं
UP Board Result Scrutiny Form : यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द, जानें कहाँ और कैसे भरें स्क्रूटिनी फॉर्म
UP Board 10th Toppers Prize 2022
दरअसल, सरकार ने साल 2020 में बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर्स के घरों तक जाने वाली सड़क का नाम उन्हीं के नाम पर रखने का फैसला किया था। ऐसे में जिन टॉपर्स का आवास पक्की सड़क तक नहीं पहुंचा है, उनके बीच पक्की सड़क बनाने के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह घोषणा की। ऐसे में इस साल भी स्टूडेंट्स को ये अवॉर्ड और गिफ्ट दिए जा सकते हैं। साथ ही माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी टॉपर को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपीएमएसपी के सचिव दिव्य कांत शुक्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और स्कूल कोड इस्तेमाल करना होगा।
UPMSP Board official Website | upmsp.edu.in |
UP Board 10th Toppers List 2022 | Click Here |
Home Page | Click Here |