UPSSSC Recruitment 2022 : जिन उम्मीदवारों का सरकारी नौकरी पाने का सपना है उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। UPSSSC ने जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करते हैं तो यह काफी सुनहरा मौका होगा। जूनियर असिस्टेंट भर्ती (UPSSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2022 रखी गई है आवेदन की प्रक्रिया आवेदकों के लिए शुरू हो चुकी है। जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
UPSSSC Recruitment 2022 होनी चाहिए ये योग्यता
UPSSSC भर्ती 2022 (UPSSSC Recruitment 2022) के लिए जूनियर असिस्टेंट के पदों की भर्ती जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं जिन उम्मीदवारों ने PET परीक्षा दी है वह उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों की हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
UPSSSC Recruitment 2022 आयु सीमा
UPSSSC भर्ती 2022 (UPSSSC Recruitment 2022) के लिए जूनियर असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए।
UPSSSC Recruitment 2022 आवेदकों का नहीं लिया जाएगा इंटरव्यू
UPSSSC भर्ती 2022 (UPSSSC Recruitment 2022) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पीईटी परीक्षा के स्कोर के आधार पर जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी 2021 में शामिल हुए हो और जिन्हें स्कोर कार्ड मिला हो। आपको बता दें कि जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
GNDU Result 2022 Guru Nanak Dev University Result 2022 (OUT) check here
AWES Result 2022 TGT PGT PRT Merit List Cut Off Marks Direct Link Download
CTET 2022 Exam Date : CTET एग्जाम की तारीख हुई जारी, इस दिन होगी परीक्षा
NIT RECRUITMENT 2023: मासिक वेतन – 70000 रूपए, जानें पदों की संख्या और वॉक-इन-इंटरव्यू डिटेल्स
UPSSSC Recruitment 2022 आवेदन करने की आखिरी तारीख
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन शुरू किए गए हैं। भर्ती के माध्यम से कुल 1262 पदों पर भर्तियां जारी की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। आयोग की तरफ से इन पदों के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2022 से शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2022 है।
UPSSSC Recruitment 2022 में ऐसे करें आवेदन
- जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर कैरियर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आवेदन शुरू होने के बाद जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- उसके बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन करने के बाद प्रिंट आउट जरूर लें।