NEET UG Result 2022 : मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET UG 2022) का आयोजन 17 जुलाई 2022 को हुआ था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। छात्र अपने नीट स्कोर के आधार पर काउंसलिंग राउंड में शामिल होंगे और अपने पसंद के कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। काउंसलिंग का शेड्यूल रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
NEET UG Result 2022 जल्द होंगे जारी

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2022 परिणाम NTA द्वारा अगस्त के महीने में जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने से पहले NEET की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी करेगा। NEET UG आंसर की, रिजल्ट की तारीख, रैंक प्रेडिक्टर्स, रैंक बनाम मार्क्स, रैंकिंग क्राइटेरिया, मार्क्स कैलकुलेशन, कॉलेज प्रेडिक्टर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। NEET UG परिणाम 2022 (NEET UG Result 2022) अगस्त के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।
NEET UG Result 2022 प्राइवेट कॉलेजों की फीस
मेडिकल की पढ़ाई देश में सबसे महंगी पढ़ाइयों में से एक है। प्राइवेट कॉलेजों से अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स की कीमत 80 लाख से 1 करोड़ तक हो सकती है। ऐसे में उम्मीवार सरकारी सीट पर एडमिशन पाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए परीक्षा में अच्छा स्कोर होना जरुरी है क्योंकि सरकारी सीटे काउंसलिंग में पहले भर जाती है। जो उम्मीदवार इस बार की परीक्षा में शामिल हुए हैं। वह इस बात को लेकर संशय में है कि कितना स्कोर आने पर सरकारी कॉलेज मिल सकता है।
NEET UG Result 2022 कैटेगरी वाइज कट ऑफ
जानकारी के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए AIQ 15% कोटा के तहत सरकारी सीट पाने के लिए उम्मीदवार को 650 से अधिक स्कोर करना होगा। वहीं स्टेट कोटा की 85 फीसदी सीटों पर 600 से अधिक स्कोर वाले उम्मीदवार सरकारी सीट पा सकते हैं। OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह कट ऑफ AIQ सीटों के लिए 640 और स्टेट सीटों के लिए 590 तक स्कोर रह सकता है। वहीं SC कैटेगरी के लिए कट ऑफ 450 रह सकता है जबकि स्टेट कोटा के लिए 385 का स्कोर पास करना माना जाना चाहिए। ST कैटेगरी के लिए 400 के स्कोर पर सरकारी सीट मिल सकती है।
NEET UG Result 2022 | Click Here |
Home Page | Click Here |